Home › Hindi › Python MCQ Hindi
Python MCQ Hindi में — 12 सवाल, सही answer और explanation के साथ
🌐 यह page Hindi में है · Read this in English →
12 MCQ + explanationExam और interview दोनों के लिएFree browser practice
इन MCQ का इस्तेमाल कैसे करें
MCQ रटने की चीज़ नहीं है — हर सवाल के साथ दिया गया कारण ही असली सीख है। नीचे हर सवाल में पहले option चुनो, फिर answer पढ़ो। जो सवाल गलत हो, उसका rule notebook में लिख लो।
ये 12 सवाल उन्हीं concepts से हैं जो Class 11-12 के पेपर, college semester exam और beginner-level interview — तीनों में बार-बार आते हैं।
Q1–Q4 — Data types और operators
Q1. type(10 / 2) का output क्या है?
(a) int (b) float (c) str (d) error
Answer: (b) float. एक slash वाला division हमेशा float देता है — 10 / 2 का मान 5.0 है। पूरा हिस्सा चाहिए तो 10 // 2 लिखो, वह 5 (int) देगा।
Q2. इनमें से कौन सा immutable है?
(a) list (b) dictionary (c) set (d) tuple
Answer: (d) tuple. tuple बनने के बाद बदला नहीं जा सकता। list, dict और set तीनों mutable हैं। string भी immutable है, पर वह options में नहीं थी।
Q3. print(2 ** 3 ** 2) का output?
(a) 64 (b) 512 (c) 12 (d) error
Answer: (b) 512. ** right-to-left चलता है, इसलिए पहले 3 ** 2 = 9, फिर 2 ** 9 = 512। बाकी सारे operators left-to-right चलते हैं — यही इसे trap बनाता है।
Q4. print("5" + 5) क्या करेगा?
(a) 10 (b) 55 (c) TypeError (d) "55"
Answer: (c) TypeError. Python string और int को जोड़ नहीं सकता। int("5") + 5 से 10 मिलेगा, और "5" + str(5) से 55।
Q5–Q8 — Lists, strings और slicing
Q5. L = [1,2,3]; print(L * 2) का output?
(a) [2, 4, 6] (b) [1, 2, 3, 1, 2, 3] (c) error (d) [1, 2, 3, 2]
Answer: (b). List पर * repetition है, हर element का गुणा नहीं। गुणा चाहिए तो [x * 2 for x in L] लिखो।
Q6. print("Python"[-2]) क्या देगा?
(a) o (b) h (c) n (d) error
Answer: (a) o. -1 आखिरी character है (n), -2 उससे पहले वाला (o)।
Q7. L = [3,1,2]; print(L.sort()) का output?
(a) [1, 2, 3] (b) None (c) [3, 1, 2] (d) error
Answer: (b) None. sort() list को जगह पर बदलता है और None लौटाता है। नई sorted list चाहिए तो sorted(L) use करो — यह सबसे common beginner galti है।
Q8. len("Hello World".split()) का output?
(a) 1 (b) 2 (c) 11 (d) 10
Answer: (b) 2. split() बिना argument के spaces पर तोड़ता है — ['Hello', 'World'], यानी 2 items।
Q9–Q12 — Dictionary, loop और function
Q9. Dictionary की key क्या नहीं हो सकती?
(a) string (b) int (c) tuple (d) list
Answer: (d) list. Key हमेशा immutable होनी चाहिए। list mutable है इसलिए TypeError: unhashable type: 'list' आता है। tuple चल जाता है।
Q10. for i in range(5, 0, -2): print(i, end=" ") का output?
(a) 5 3 1 (b) 5 4 3 2 1 (c) 5 3 (d) कुछ नहीं
Answer: (a) 5 3 1. Negative step उल्टा चलता है और stop (0) कभी शामिल नहीं होता।
Q11. जो function कुछ return नहीं करता, वह क्या लौटाता है?
(a) 0 (b) "" (c) None (d) error
Answer: (c) None. Python हर function के आखिर में चुपचाप return None लगा देता है।
Q12. print(bool(""), bool("0"), bool([]), bool([0])) का output?
(a) False True False True (b) False False False False (c) False True False False (d) True True True True
Answer: (a) False True False True. खाली string और खाली list falsy हैं। पर "0" एक non-empty string है और [0] एक non-empty list — दोनों truthy, चाहे अंदर 0 ही क्यों न हो।
Score card — अपने आप को परखो
- 10-12 सही: बढ़िया — अब output-prediction के tricky सवालों पर जाओ।
- 7-9 सही: concepts ठीक हैं, पर slicing और mutable/immutable दोहराओ।
- 7 से कम: पहले basics मज़बूत करो — data types, list methods, और loops।
MCQ सिर्फ पहचान test करता है। असली पकड़ तब आती है जब आप खुद code चलाकर देखो कि output क्यों वैसा आया — नीचे के problems इसी के लिए हैं।
🛠️ Practice करो (free, browser में)
पढ़ना काफी नहीं — यही bug खुद fix करके देखो। नीचे के problems browser में ही चलते हैं, कोई install नहीं, कोई login नहीं।
- sort() None क्यों लौटाता है — Q7 का असली version
- List पर * का असर — Q5 का practice
- Negative indexing — Q6 वाला rule
- Dictionary keys unique होती हैं — Q9 से जुड़ा
- Function जो कुछ return नहीं करता — None कहाँ से आया
- String और number मिलाना — Q4 वाला TypeError
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Python MCQ Hindi में कहाँ free practice करें?
PyDebug पर 100+ free problems हैं जो MCQ से आगे जाते हैं — आप असली code browser में चलाकर output देखते हो। न install, न login ज़रूरी।
L.sort() और sorted(L) में क्या फर्क है?
L.sort() original list को जगह पर बदल देता है और None लौटाता है। sorted(L) original को नहीं छूता और एक नई sorted list लौटाता है। print(L.sort()) इसीलिए None छापता है।
2 ** 3 ** 2 का answer 512 क्यों है, 64 क्यों नहीं?
क्योंकि ** अकेला ऐसा operator है जो right-to-left चलता है। पहले 3 ** 2 = 9 होता है, फिर 2 ** 9 = 512. बाकी operators left-to-right चलते हैं।
Dictionary की key list क्यों नहीं बन सकती?
Key hashable यानी immutable होनी चाहिए ताकि उसका पता कभी न बदले। list बदल सकती है, इसलिए TypeError: unhashable type: 'list' आता है। उसी data का tuple बनाकर key बना सकते हो।